|

आईपीएससी शतरंज में एमरल्ड हाइट्स का दबदबा: अन्वेषा, आशा और अविका ने जीते स्वर्ण; मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड ओवरऑल चैंपियन

इंदौर। द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी गर्ल्स इंडिविजुअल शतरंज टूर्नामेंट में मेजबान एमराल्ड स्कूल की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। स्कूल की अन्वेषा छजलानी, आशा खंडेलवाल और अविका पनवार ने स्वर्ण पदक जीते। मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड ओवरऑल चैंपियन बना।

अंडर-14 में अन्वेषा ने सभी छह मुकाबले जीते
अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की अन्वेषा छजलानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। अन्वेषा ने सभी छह मुकाबलों में जीत दर्ज कर 6/6 अंक हासिल किए और 100 प्रतिशत प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। आद्या गुप्ता, मॉडर्न स्कूल (4 अंक) दूसरे और तंद्रा सितारा राव, द हैदराबाद पब्लिक स्कूल (4 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-17 में आशा खंडेलवाल ने मारी बाजी
अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में मॉडर्न स्कूल की आशा खंडेलवाल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। आशा ने भी प्रतियोगिता के सभी छह मुकाबले जीतकर 6/6 अंक हासिल किए और 100 प्रतिशत प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। लौक्या साधिका चेवरू, द हैदराबाद पब्लिक स्कूल (5 अंक) दूसरे तथा चाहत कोहली, मॉडर्न स्कूल (5 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-19 में अविका पनवार ने जीता स्वर्ण
अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में मेजबान द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की अविका पनवार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। अविका ने 5 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।

मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड बना ओवरऑल चैंपियन
प्रतियोगिता के समग्र प्रदर्शन के आधार पर मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

Share