|

योग स्पोर्ट्स में मेड़तवाल पब्लिक स्कूल का दबदबा: 5 आयु वर्ग में प्रथम; ओवरऑल चैंपियन

इंदौर। इंदौर कार्पोरेशन योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंदौर जिला इंटर स्कूल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मेड़तवाल पब्लिक स्कूल ने टीम इवेंट के 5 आयु वर्ग में प्रथम, एक आयु वर्ग में द्वितीय स्थान तथा व्यक्तिगत इवेंट में एक स्वर्ण प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

बालिका वर्ग में स्कूलों का प्रदर्शन
टीम इवेंट बालिका 8 वर्ष में श्री वैष्णव कन्या विद्यालय प्रथम, सराफा विद्या निकेतन द्वितीय, श्री कसेरा बाजार विद्या मंदिर तृतीय स्थान पर रहा। 10 वर्ष में दिल्ली पब्लिक स्कूल राऊ प्रथम, श्री वैष्णव कन्या विद्यालय द्वितीय एवं श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर तृतीय स्थान पर रहा।

12 वर्ष आयु वर्ग में श्री वैष्णव कन्या विद्यालय प्रथम, मेड़तवाल पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष में मेड़तवाल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर द्वितीय तथा विद्या विजय बाल मंदिर तृतीय स्थान पर रहा। 16 वर्ष आयु वर्ग में मेड़तवाल पब्लिक स्कूल प्रथम, श्री कसेरा बाजार विद्या मंदिर द्वितीय एवं श्री विजयलक्ष्मी एकेडमी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

बालक वर्ग में मेड़तवाल का प्रदर्शन
बालक 8 वर्ष में श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री कसेरा बाजार विद्या मंदिर द्वितीय और श्री विजयलक्ष्मी एकेडमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10 वर्ष आयु वर्ग में मेड़तवाल पब्लिक स्कूल प्रथम, श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर द्वितीय तथा श्री विजयलक्ष्मी एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

12 वर्ष आयु वर्ग में मेड़तवाल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सराफा विद्या निकेतन द्वितीय और श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर तृतीय स्थान पर रहा। 14 वर्ष आयु वर्ग में सराफा विद्या निकेतन अव्वल रहा। सेंट नॉर्बर्ट स्कूल ने दूसरा तथा एमकेवीवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 16 वर्ष आयु वर्ग में मेड़तवाल पब्लिक स्कूल प्रथम, श्री कसेरा बाजार विद्या मंदिर द्वितीय तथा श्री विजयलक्ष्मी एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा।

आश्वी सिंह और विधि ने हासिल किया पहला स्थान
व्यक्तिगत बालिका 8 वर्ष आयु वर्ग में आश्वी सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। क्याना वशिष्ठ द्वितीय और सौम्या राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। 10 वर्ष में मिशिका तिवारी प्रथम, हर्षाली पांडे द्वितीय तथा मिनी वालासकर तृतीय स्थान पर रहीं। 12 वर्ष में विधि चौहान प्रथम, अंकित चौहान द्वितीय और राबिया रोहित तृतीय स्थान पर रहीं। 14 वर्ष में दृष्टि पचौरी, 16 वर्ष में साक्षी ठाकुर प्रथम स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने जीते खिताब
बालक वर्ग 8 वर्ष आयु वर्ग में वीर गुप्ता प्रथम, व्योम गांधी द्वितीय तथा दिव्या विशाल तृतीय स्थान पर रहे। 10 वर्ष में शिवाय जोशी प्रथम, अर्णव निगम द्वितीय और ईशान गहलोत तृतीय रहे। 12 वर्ष आयु वर्ग में धैर्य पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष में दिव्यांश वर्मा तथा 16 वर्ष में अंश रघुवंशी प्रथम स्थान पर रहे।

विजेता टीमों को महंत हरिशंकर दासजी स्वामी, ईश्वर सिंह चौहान, नवीन गौड़, विजय कौशल और अतुल दुबे ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर तान्या चौहान, लक्ष्यजीत सिंह, प्रदीप तिवारी, जतिन शर्मा, उषा गुप्ता, विशाल परमार, विक्रम अवॉर्डी रोहित बाजपई मौजूद थे।

Share