|

मिर्जापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mirzapur के जमालपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हुए 78 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव निवासी सालिकग्राम मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे ओड़ी चट्टी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गड़ई नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए BHU Trauma Center रेफर कर दिया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के बड़े पुत्र माधो सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में थाना प्रभारी राम नारायण राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Similar Posts