| | |

इंदौर जूनियर टेनिस: समवेद ने अक्षज को हराकर मुख्य दौर में बनाई जगह; प्रिशा की 9-1 से आसान जीत

इंदौर। मध्यप्रदेश के समवेद जोशी और ईशान शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में आयिजत हरिसन्स् डेवलपर्स प्रा. लि. अखिल भारतीय चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस प्रतियोगिता के बालक वर्ग के मुख्य दौर में प्रवेश कर लिया है। प्रिशा शर्मा और वेदांषी खंडेलवाल ने बालिका वर्ग से मुख्य दौर में जगह बना बनाई।

इंदौर टेनिस क्लब में खेली जा रही स्पर्धा में बालक 12 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल क्वालिफाइंग राउंड में समवेद जोशी (म.प्र.) ने अपने ही प्रदेश के अक्षज कुमार को 9-6 से तथा ईशान शर्मा ने महाराष्ट्र के ग्रतिक खंडेलवाल को 9-5 से पराजित कर मुख्य दौर में प्रवेश किया।

फाइनल राउंड के अन्य मुकाबलों में कियान बंसल (म.प्र.) ने रियान सुराना (म.प्र.) को 9-3 से, दिव्येष अमोदे (महाराष्ट्र) ने अरनव पालीयशंवकर (म.प्र.) को 9-5 से, जनव अग्रवाल (महाराष्ट्र) ने रेयान बधवर (दिल्ली) को 9-0 से, अदविक गोयल (म.प्र.) ने मेधांश मारापका (महाराष्ट्र) को 9-5 से, विहान कालानी (म.प्र.) ने अर्जुन कचोलिया (म.प्र.) को 9-5 से तथा आध्यांत गुप्ता (म.प्र.) ने विवान त्रिवेदी (म.प्र.) को 9-0 से पराजित कर मुख्य दौर में खेलने की पात्रता हासिल की।

 

प्रिशा की आसान जीत, बालिका 12 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल क्वालिफाइंग राउंड में
मध्य प्रदेश की प्रिशा शर्मा ने महाराष्ट्र की ऋतवी ठाकरे को आसानी से 9-1 से परिजत कर मुख्य दौर में जगह बनाई। फाइनल राउंड के अन्य मुकाबलों में मध्यप्रदेश की ही वेदांशी खंडेलवाल ने अपने ही प्रदेश की कृष्वी महेश्वरी को 9-2 से तथा निमिषा धुरकुडे (महाराष्ट्र ) ने नेहल पाटिल (म.प्र.) को 9-0 से पराजित किया।

Share