मातृशक्ति कावड़ यात्रा में गूंजा हर-हर महादेव: नगिन नगर से पंचकुइयां राम मंदिर तक निकली यात्रा; जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा

इंदौर। सावन के पावन माह में जलाभिषेक मातृशक्ति कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। नगिन नगर से शुरू हुई यात्रा पंचकुइयां राम मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर मंचों से पुष्पवर्षा की गई। मातृशक्ति ने उत्साह के साथ शामिल होकर भगवान महादेव के जयकारे लगाए।

जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्तिमय रहा माहौल
यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा की गई। पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
यात्रा में युवा नेता आकाश विजयवर्गीय, महामंडलेश्वर दादू महाराज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, वरिष्ठ नेता अशोक चौहान (चांदू भैया), अमरदीप मौर्य, MIC पार्षद निरंजन सिंह चौहान, नितिन मालू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, मंडल अध्यक्ष सावन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।

आयोजक राजेश चौहान ने जताया आभार
यात्रा में चंदन सिंह बेस, सतीश बैरागी, गगन यादव, मुन्ना साहू, विधानसभा प्रभारी सन्नी तिवारी, प्रेमजी विजयवर्गीय और अखिल दामोदरवंशी जूना गुजराती धर्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौहान सहित अनेक वरिष्ठजन मौजूद रहे।
आयोजक एवं प्रदेश मंत्री, ओबीसी मोर्चा, मध्यप्रदेश राजेश चौहान ने कहा कि मातृशक्ति की सहभागिता और श्रद्धालुओं के सहयोग से धार्मिक आयोजन भव्य बना। उन्होंने सभी अतिथियों, मातृशक्ति, समाजसेवियों और सहयोगियों का आभार जताया।