Narendra Modi ने ‘मन की बात’ में कलपक्कम की परमाणु उपलब्धि पर वैज्ञानिकों की सराहना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat में देश के ऊर्जा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख किया।
उन्होंने तमिलनाडु के Kalpakkam स्थित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकलिटी हासिल करने पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और यह रिएक्टर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है, जो देश की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को याद करते हुए कहा कि उन्हें मार्च 2024 का वह क्षण याद है, जब वे स्वयं रिएक्टर की कोर लोडिंग के साक्षी बने थे।
इसके साथ ही उन्होंने देश में पवन ऊर्जा के क्षेत्र में हुई प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में भारत ने 6 गीगावॉट अतिरिक्त क्षमता जोड़ी है, जिससे कुल पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़कर 56 गीगावॉट तक पहुंच गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में यह उपलब्धियां भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में भी मजबूत कदम हैं।






