मणिरत्नम की फिल्म के सेट से लीक हुई फोटोज, रोमांटिक सीन शूट करते दिखे विजय और सई, तस्वीरें देख फैंस ने कहा- 96 की तरह लग रही है!
मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की नई फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई है जिन्हे देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित है। उनकी नई फिल्म की शूटिंग कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर चल रही है जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता विजय सेथुपति और सई पल्लवी दिखाई दें रहे है।
क्लीन शेव लुक में दिखे विजय
सेट से लीक हुई ये तस्वीरें कोलकाता के मशहूर हावड़ा ब्रिज की बताई जा रही हैं, जहां दोनों किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं। विजय सेतुपति इस दौरान क्लीन शेव लुक में दिखे, जबकि साई पल्लवी हमेशा की तरह सिंपल और नेचुरल अंदाज में नजर आईं। वीडियो देखकर समझ आ रहा है कि दोनों किसी गाने की शूटिंग कर रहे है। फिल्म में म्यूजिक एआर रेहमान ने दिया है।
फिल्म ‘96’ की याद आ गई
जैसे ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई फैंस को विजय सेतुपति की सुपरहिट फिल्म ‘96’ की याद आ गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘96 की तरह लग रही है!’ सम्भवना है कि ये फिल्म भी वैसी ही इमोशनल लव स्टोरी हो सकती है।
वही कुछ फैंस ने इसे मणि रत्नम की फिल्म ‘ओके कनमनी’ से भी जोड़ा और उम्मीद जताई कि डायरेक्टर एक बार फिर अपने खास रोमांटिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं।
कहानी और नाम पर बरक़रार सस्पेंस
बता दें कि अभी तक फिल्म का नाम और कहानी की कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन लीक हुई इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी उत्साहित है और बेसब्री से फिल्म का इंतज़ार कर रहे है।