| |

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर हमला, बोले- कच्चा तेल सस्ता फिर भी जनता को राहत क्यों नहीं?

कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। खड़गे ने सोशल मीडिया पर प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ईंधन की कीमतों को लेकर सरकार से सवाल किए।

खड़गे ने दावा किया कि वर्ष 2014 में जब कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल थी, तब देश में पेट्रोल ₹71.51 प्रति लीटर और डीज़ल ₹56.71 प्रति लीटर बिक रहा था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कच्चे तेल की कीमत अपेाकृत कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीज़ल के दाम काफी अधिक हो गए हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ, तब उसका लाभ उपभोक्ताओं तक क्यों नहीं पहुंचाया गया। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी क्यों हो रही है और जनता को राहत क्यों नहीं मिल रही।

यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है, जबकि सरकार वैश्विक बाजार, आयात लागत और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को कीमतों में बदलाव का प्रमुख कारण बता रही है।

Share

Similar Posts