कियान का टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन: अंडर-11 का खिताब अपने नाम किया; कई खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे

इंदौर। कियान इंगले ने आर्या गुप्ता को हराकर इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में यशवंत क्लब चतुर्थ इंदौर जिला रैंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा में बालक अंडर-11 आयु वर्ग का खिताब जीता।
फाइनल में कियान की आसान जीत
यशवंत क्लब में खेली जा रही स्पर्धा के बालक अंडर-11 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में कियान इंगले ने आर्या गुप्ता को 3-0 से हराया। सेमीफाइनल में कियान ने अयान डगरिया को 3-0 से, आर्या ने यदुवीर सिंह सोलंकी को 3-1 से मात दी।
अंडर-13 में अंतिम चार तय
स्पर्धा के बालक अंडर-13 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में साकार भार्गव ने मानव शाह को 3-0 से, पूणयांश जैन ने आर्यान ठाकुर को 3-1 से, नक्षत्रराज सिंह ने अयान डगरिया को 3-0 से, आरव कासठ ने आर्या गुप्ता को 3-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
सानवी की एकतरफा जीत
बालिका अंडर-13 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सानवी सिंघल ने क्षितीजा सोलंकी को 3-0 से, सावी गर्ग ने हनु धनोतिया को 3-1 से, अनिका माहेश्वरी ने आद्या पारासर को 3-1 से और आरवी जैन ने दीशा रघुवंशी को 3-0 से पराजित किया।
अंडर-15 में खिलाड़ियों ने अगले दौर में बनाई जगह
बालक अंडर-15 आयु वर्ग के शुरूवाती दौर के मुकाबलों में रक्षत चावडा ने अर्श चिमारनी को 3-0 से, अबीर सोनगरा ने दिशांक बिरला को 3-1 से, आर्यान ठाकुर ने मानव शाह को 3-0 से, अर्णव शेगांवकर ने रणविजय तोमर को 3-0 से, मित मिमरोट ने अर्थव जैन को 3-0 से, दक्ष माहेश्वरी ने लक्षित चैकसे को 3-0 से, विराज मित्तल ने रूद्रांश झा को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।