|

इंदौर के युवा टेनिस खिलाड़ियों को मिला सम्मान: राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन; कोच भी हुए सम्मानित

इंदौर। मध्य प्रदेश टेनिस संघ के तत्वावधान में इंदौर टेनिस क्लब (आईटीसी) में आयोजित समारोह में इंदौर के प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इंदौर के टेनिस खिलाड़ियों ने हाल ही में राष्ट्रीय टेनिस स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग वर्गों में खिताबी जीत दर्ज की है।

एमपी टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने किया सम्मान
समारोह में मध्य प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन और सचिव अनिल धूपर ने उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया।

ये खिलाड़ी हुए सम्मानित
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में दिविना धूपर (बालिका 12 वर्ष आयु), ओजस मिश्रा (बालक 14 वर्ष आयु), आन्या राठी (बालिका 16 वर्ष आयु), अगन्या भदौरिया (बालिका 16 वर्ष आयु), सायाद्री चावड़ा (बालिका 16 वर्ष आयु), विहान नवाब (बालक 14 वर्ष आयु), हितार्थ सुराना (बालक 16 वर्ष आयु), असमी रघुवंशी (बालिका 18 वर्ष आयु) और इंसियाह महुवाला (बालिका 18 वर्ष आयु) शामिल हैं।

प्रशिक्षकों को भी मिला सम्मान
समारोह में खिलाड़ियों को तैयार करने वाले कोच साजिद लोदी, इरफान अहमद, अजहर खान, यश कैथवास, आदिल खान, रवि पटेल और दानिश खान को भी सम्मानित किया गया।

Share