राहुल मोदी शिवराज हुए 80s के दीवाने: चश्मे में जंच रहे विजयवर्गीय; मेंदोला भी फॉलो कर रहे ट्रेंड

इंदौर। सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड छाया हुआ है और अब इसका रंग नेताओं पर भी नजर आने लगा है। AI और सोशल मीडिया के जरिए पुराने दौर के लुक में तस्वीरें बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी ट्रेंड को मध्यप्रदेश के कई नेता भी फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में नेताओं की 80s स्टाइल में तैयार की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुराने दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, चश्मा और रेट्रो अंदाज में नेताओं का नया लुक लोगों को पसंद आ रहा है।
पहले देखें इन नेताओ की तस्वीरें:


विजयवर्गीय का अंदाज चर्चा में
मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इस ट्रेंड में नजर आ रहे हैं। रेट्रो स्टाइल के चश्मे में उनका लुक सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है। पुराने दौर के फैशन के साथ उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

मेंदोला भी ट्रेंड को कर रहे फॉलो
इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला भी 80s वाले इस ट्रेंड से अछूते नहीं हैं। उनकी तस्वीरें भी रेट्रो अंदाज में सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। नेताओं के इस बदले हुए अंदाज को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बढ़ रहा AI फोटो का क्रेज
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों AI की मदद से तस्वीरों को पुराने दौर के लुक में बदलने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी तस्वीरों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज और नेताओं की तस्वीरों को भी 80s के अंदाज में तैयार कर रहे हैं।

राघव चड्ढा का 80s रेट्रो लुक
राघव चड्ढा ने भी अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ 80 के दशक के वायरल रेट्रो लुक ट्रेंड को फॉलो करते हुए तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों पुराने दौर के अंदाज में नजर आ रहे हैं।
