|

हार्दिक पंड्या की मैदान पर वापसी की तैयारी: ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ वनडे टीम में चुने गए; फिटनेस पर फैसला

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर मैदान पर वापसी की तैयारी में हैं। BCCI ने ऑस्ट्रेलिया-A के भारत दौरे के लिए इंडिया-A की टीमें घोषित कर दी हैं। हार्दिक को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि, उनके मैदान पर उतरने का फैसला फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही होगा। हार्दिक ने IPL 2026 के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला है। अगर वह फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो करीब पांच महीने बाद क्रिकेट में वापसी करते नजर आ सकते हैं।

पुडुचेरी में होंगे सभी मुकाबले
ऑस्ट्रेलिया-A के दौरे पर इंडिया-A को दो मल्टी-डे और तीन वनडे मैच खेलने हैं। सीरीज के सभी मुकाबले पुडुचेरी में आयोजित किए जाएंगे। मल्टी-डे सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से होगी, जबकि पूरा दौरा 11 अक्टूबर तक चलेगा।

हार्दिक की फिटनेस पर रहेगी नजर
IPL के बाद से हार्दिक BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब और ट्रेनिंग कर रहे हैं। जून में सामने आई जानकारी के मुताबिक वह बैक स्पैज्म से उबर रहे थे। इसके बाद क्वाड्रिसेप्स से जुड़ी चोट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं और वह भारत के हालिया मुकाबलों में नहीं खेल सके। इससे पहले जून में उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त पर टीम में चुना गया था, लेकिन चोट के कारण उन्हें नाम वापस लेना पड़ा। भारत की ओर से हार्दिक ने आखिरी मैच मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेला था।

Johns. on X: "THE ICONIC POSE OF HARDIK PANDYA 🔥" / X

पडिक्कल को मल्टी-डे टीम की कमान
देवदत्त पडिक्कल को इंडिया-A की मल्टी-डे टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे। टीम में अमन मोक्हाड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़ और शेख रशीद जैसे युवा बल्लेबाजों को जगह दी गई है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुमार कुशाग्र और नारायण जगदीशन संभालेंगे। ऑलराउंडर के तौर पर शम्स मुलानी और तनुष कोटियान टीम में हैं। गेंदबाजी विभाग में तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, नचिकेत भुटे और वी. वैशाख को चुना गया है। वैशाख का चयन भी फिटनेस क्लीयरेंस के आधार पर हुआ है।

Devdutt Padikkal Photos | Image Gallery and Match Pictures

गायकवाड़ करेंगे वनडे टीम की कप्तानी
तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ इंडिया-A की कमान संभालेंगे। देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। वनडे टीम में साई सुदर्शन, प्रियांश आर्या, रजत पाटीदार और नमन धीर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। निशांत सिंधु, विप्रज निगम और अर्शिन कुलकर्णी ऑलराउंड विकल्प होंगे। विकेटकीपर के रूप में कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह को चुना गया है। हार्दिक पंड्या के अलावा अर्शद खान, गुरजपनीत सिंह और यश ठाकुर तेज गेंदबाजी का विकल्प होंगे।

Ruturaj Gaikwad's timely hundred strengthens India ODI selection case - Sports Yaari

तीन खिलाड़ियों को पहली बार इंडिया-A में मौका
ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ मल्टी-डे टीम में तीन खिलाड़ियों को पहली बार इंडिया-A में जगह मिली है। अमन मोक्हाड़े, आयुष पांडे और शेख रशीद को इस दौरे के जरिए खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। इंडिया-A के इस दौरे का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा मैच अनुभव देना है। साथ ही चयनकर्ताओं की नजर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी।

Share