कंपनी सेक्रेटरीज एग्जाम का रिजल्ट घोषित: गुंजन उतरा सिटी टॉपर; एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में अनुज गर्ग फर्स्ट

उज्जैन। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने जून 2026 की प्रोफेशनल एवं एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित हो गए। जिसमें उज्जैन सेंटर से एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में अनुज गर्ग और प्रोफेशनल प्रोग्राम में गुंजन उतरा सिटी टॉपर रही हैं।
19.23 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे
उज्जैन सेंटर से सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के ग्रुप एक में 36.84 और ग्रुप दो में 28.57 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के ग्रुप एक में 19.70 और ग्रुप दो में 19.23 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे।
21 दिसंबर से होंगी अगली परीक्षाएं
सीएस की अगली परीक्षाएं 21 से 28 दिसंबर के बीच दोपहर में होगी। इनमें शामिल होने के लिए विद्यार्थी 26 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चेयरमैन सीएस अंकित मेड़तवाल ने बताया कि छात्रों को स्टॅडी के लिए लाइब्रेरी सुविधा शुरू की गई है। दिसंबर 2026 सत्र के विद्यार्थियों के लिए जल्द ही रिफ्रेशर कोर्स और स्टडी सर्किल मीटिंग शुरू की जाएंगी।