|

झाबुआ में पुलिस ने संदिग्ध कार का पीछा किया: मुख्य चौराहे से तेज रफ्तार में भागे बदमाश; CCTV फुटेज से होगी पहचान

झाबुआ। बामनिया क्षेत्र में बुधवार रात को पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिना नंबर प्लेट की सफेद कार में संदिग्ध बदमाशों के घूमने की सूचना पर गश्त दे रही थी।

प्रभारी लखन भाटी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की एक सफेद कार में कुछ संदिग्ध बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने संदिग्ध कार की तलाश शुरू कर दी।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे बदमाश 
कार नजर आने पर पुलिस ने कार का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि मुख्य चौराहे पर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन मौजूद होने के बावजूद बदमाश कार को तेज रफ्तार में भगाते हुए खवासा की ओर निकल गए। संदिग्ध कार की यह गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज से हो रही आरोपी की पहचान 
पुलिस की इस तत्काल सक्रियता से क्षेत्र में संभावित वारदात को टाल दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त को और बढ़ा दिया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Share