|

झाबुआ में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर: सड़क पार करते समय बाइक में फंसी; बड़ौदा ले जाते वक्त मौत

झाबुआ। झाबुआ-पारा मार्ग पर खयडू के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला बाइक में फंस गई और कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती चली गई।

रास्ते में हो गई मौत 
हादसे के बाद महिला को तत्काल उपचार के लिए झाबुआ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन बेहतर उपचार की उम्मीद में उसे बड़ौदा लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं 
मृतका की का नाम गीताबाई (70) है। वह खयडू गांव की ही निवासी थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के साथ सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Share