झाबुआ में बस ने कार को पीछे से मारी टक्कर: जानवर सामने आने पर रुकी थी कार; यात्री और ड्राइवर सुरक्षित

झाबुआ। शुक्रवार शाम सारंगी चौकी क्षेत्र के पत्थरपाड़ा में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। आष्टा से झाबुआ की ओर जा रही कार के सामने अचानक आवारा जानवर आ गए। ड्राइवर ने जानवरों को बचाने के लिए अपनी गाड़ी को सड़क पर ही रोक दिया।
ब्रेक नहीं लगने के कारण हुई टक्कर
इसी दौरान पीछे से उज्जैन से झाबुआ की ओर आ रही यादव ट्रेवल्स की एक तेज रफ्तार यात्री बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और समय पर ब्रेक न लग पाने के कारण बस ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे जा गिरी।
सभी यात्री सुरक्षित
इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार दोनों व्यक्तियों की जान बाल-बाल बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें ही आईं। इसके अलावा बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सारंगी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को चालू कराया।