झाबुआ में 13,975 लीटर अवैध शराब जब्त: एयरपोर्ट रनवे पर रोलर से किया नष्ट; कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई

झाबुआ। जिले में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और विक्रय के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना मेघनगर और थाना कालीदेवी के कुल 9 प्रकरणों में जब्त 13 हजार 975.4 बल्क लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया।
एसपी के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर के आदेश पर गठित समिति के सामने किया नष्ट
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के आदेशानुसार जब्त अवैध शराब के नष्टीकरण के लिए समिति गठित की गई थी। समिति के समक्ष हवाई पट्टी, झाबुआ स्थित शासकीय भूमि पर जब्त शराब का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया।
9 प्रकरणों में जब्त हुई थी शराब
यह शराब थाना मेघनगर एवं थाना कालीदेवी के कुल 9 प्रकरणों में पुलिस द्वारा जब्त की गई थी। कार्रवाई के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी शराब को नष्ट किया गया।