इंदौर | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंदौर के अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाई फांसी: विक्रांत कॉलेज में पढ़ाती थी; सूसाइड नोट नहीं मिला

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र के रूपायन अपार्टमेंट में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह विक्रांत कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। अपनी महिला रूम पार्टनर के साथ अपार्टमेंट में रहती थीं।
मर्ग कायम कर जांच शुरू
मृतका का नाम दिव्या सोनी (32) है। घटना की सूचना मिलने पर तुकोगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौत के कारणों का पता लगा रही पुलिस
पुलिस फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों और रूम पार्टनर से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।