जनता के मुद्दों को प्रमुखता से पेश करेगी श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’, आज हुआ ट्रेलर लांच
लंबे समय बाद श्रेयस तलपड़े ‘द इंडिया स्टोरी’ से बड़े परदे पर वापसी कर रहे है। इस फिल्म में जनता की समस्या को प्राथमिकता देते हुए कहानी को गढ़ा गया है। फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देगी।
‘द इंडिया स्टोरी’ का ट्रेलर लांच
श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल अभिनीत ‘द इंडिया स्टोरी’ का ट्रेलर लांच हो चुका है। यह फिल्म जनता के मुद्दों पर आधारित है। इसमें श्रेयस एक पिता की भूमिका में है वही काजल एक वकील की भूमिका निभाते हुए दिखाई देगी। फिल्म में श्रेयस अपनी बेटी की मौत पर न्याय के लिए सिस्टम से भिड़ते हैं। इसमें वकील की भूमिका निभा रही काजल अग्रवाल उनकी सहायता करती है।
सिस्टम की सुस्ती को ट्रेलर में प्रमुखता से दिखाया
फिल्म का ट्रेलर काफी झकझोर देने वाला है। ट्रेलर में बताया गया है कि खेत में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का लोगों की सेहत पर कितना बुरा असर होता। इसके साथ ही सिस्टम की सुस्ती इन मुद्दों को ट्रेलर में जगह दी गई है। श्रेयस तलपड़े एक लाचार पिता की भूमिका में हैं। वह इस मुद्दे को उठाते हैं कि खाने में केमिकल्स की मिलावट किस कदर एक ‘धीमे जहर’ का काम कर रही है।