आईपीएल 2026: धीमी ओवर गति पर अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान Axar Patel पर धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद की गई, जिसमें दिल्ली ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी

आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह मुकाबला 11 मई 2026 को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला गया था। मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके चलते आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कार्रवाई की गई।

चूंकि यह दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन पहला ओवर-रेट अपराध था, इसलिए कप्तान Axar Patel पर 12 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया

दिल्ली की जीत में कप्तान Axar Patel और David Miller की अर्धशतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने धर्मशाला में 211 रन का लक्ष्य हासिल कर नया रिकॉर्ड भी बनाया। यह धर्मशाला के मैदान पर किसी भी टीम द्वारा किया गया सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया।

Share

Similar Posts