इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता आज से: अंडर-14 में 72 टीमें लेंगी हिस्सा

इंदौर। इंटर स्कूल शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 8 सितंबर से एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता पहली बार लीग कम नॉकआउट पद्धति से खेली जाएगी।
इसमें इंदौर के विभिन्न स्कूलों की करीब 72 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में लगभग 860 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पहली बार लीग कम नॉकआउट पद्धति से होंगे मुकाबले, 860 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा; जिला शालेय टीम का भी होगा चयन
72 टीमें और 860 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार सुबह 11 बजे होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल परिसर में तैयार किए गए छह बास्केटबॉल कोर्ट पर खेले जाएंगे।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन से चुनी जाएगी जिला टीम
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इंदौर जिला शालेय बास्केटबॉल टीम का चयन भी किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी शालेय जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।