देवास में टीन की चद्दरें चोरी करने वाला गिरफ्तार: फार्म हाउस से चुराई थी; आरोपी को जेल भेजा

देवास। हाटपीपल्या क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस से 49 टीन की चद्दरें चोरी हो गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
49 टीन की चद्दरें चोरी की थीं
हाटपीपल्या के वार्ड क्रमांक 14 के निवासी फरियादी अनोखीलाल पिता छगनलाल राजोरिया (उम्र 45 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में स्थित उनके फार्म हाउस से अज्ञात बदमाशों ने 49 टीन की चद्दरें चोरी की थीं। शिकायत मिलने पर हाटपीपल्या पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपी को जेल भेजा
थाना प्रभारी दीपक यादव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने घुड़िया निवासी आरोपी गोपाल पिता पहलाद सिंह राठौड़ को नामजद कर गिरफ्तार कर टीन चद्दर जप्त की और जेल भेज दिया गया है
इन्होंने निभाई विशेष भूमिका
इस पूरी कार्रवाई और आरोपी को पकड़ने में हाटपीपल्या पुलिस टीम की उप निरीक्षक कविता माले,प्रधान आरक्षक राहुल संतौर, अनिल मनी,आरक्षक अमित नाहर,सैनिक जालम सिंह राजपूत, अर्जुन सिंह राजपूत विशेष भूमिका रही।