इंदौर में युवती ने हाथ पर लिखा ‘शंकर’.. फिर खाया जहर: मसाला फैक्टरी में करती थी काम; पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान रानी के रूप में हुई है। वह एक स्थानीय मसाला फैक्टरी में काम करती थी। युवती के हाथ पर मेहंदी से एक युवक का नाम लिखा मिला। उसकी हथेली पर ‘Shankar’ लिखा हुआ मिला है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हाथ पर मिले नाम के आधार पर संबंधित युवक की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है।

इलाज के दौरान युवती की मौत
पुलिस के अनुसार युवती ने कुछ कारणों से जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कॉल डिटेल समेत तकनीकी साक्ष्य जुटा रही पुलिस
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।