| | | | |

मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; स्कूलों में अवकाश घोषित

भोपाल/इंदौर। भोपाल में आज सुबह से तेज बारिश जारी है। प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात।जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर समेत कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल सहित अनेक जिलों में तेज और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। सीहोर जिले में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर है। कई गांवों से संपर्क टूटा टूट चुका है।  घरों-दुकानों में भी पानी घुस गया है।

जोहिला डैम में 11 मीटर तक पानी छोड़ा
मंडला और डिंडौरी में लगातार बारिश से नर्मदा नदी उफान पर, सड़क संपर्क कई जगह टूटा। डिंडौरी में पुलों के ऊपर से पानी बह रहा, नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ा। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के 5 गेट 11 मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा गया। पठारी-छपारा मार्ग और मंडला का छोटा रपटा जलमग्न, प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई।

स्कूलों में अवकाश घोषित 
भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिले में लगातार बारिश हो रही है। शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रहेगा।

इंदौर में भी लगातार बारिश
इंदौर में भी सुबह से लगातार बारिश हो रही है। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। वहीं भोपाल में जारी हुए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय भोपाल जिले में अत्यधिक बारिश की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। अवकाश का आदेश सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बीएस ), सीबीएसई, आइसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं।


सभी शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे
हालांकि विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों और विद्यालयीन कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया गया है। आदेश के मुताबिक सभी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालयीन समय में अपने कार्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य द्वारा 10 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

निचले इलाकों में जलभराव
उन्होंने बताया कि बारिश और जलभराव को देखते हुए फैसला लगातार बारिश के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। खासकर निचले इलाकों में जलभराव और बारिश के दौरान आवागमन में आने वाली परेशानी को देखते हुए स्कूलों में विद्यार्थियों की आवाजाही रोकने का फैसला किया गया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share