उमरिया में खाद के लिए सुबह से खड़े किसान: थक कर जमीन पर बैठे; बोले खाद लेकर ही जाएगे चाहे रात हो जाए

उमरिया। यूरिया खाद के लिए सुबह से भंडारण केंद्र पर किसानों की भीड़ लग गई। वितरण धीरे होने से कुछ समय में ही दुकान के बाहर किसानों की लंबी लाइन लग गई। थककर कई किसान जमीन पर ही बैठ गए। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग किसानों को ही उठानी पड़ी।
किसानों का पूरा दिन लाइन में निकल रहा
किसान अपनी बारी का इनएट्जर करते हुए घंटों तक लाइन में खड़े रहे। किसानों का कहना है कि खाद बांटने की प्रक्रिया धीमी है। टोकन और पर्ची में काफी समय लग रहा है। दूर से आए किसानों का पूरा दिन लाइन में निकल रहा है। समय पर यूरिया नहीं मिलने से किसानों को फसल खराब होने की भी चिंता है।
काउंटर और कर्मचारी बढ़ाने की मांग
किसानों ने प्रशासन से खाद केंद्र पर अतिरिक्त काउंटर और कर्मचारी बढ़ाने की मांग की है, ताकि वितरण जल्दी हो सके। साथ ही तहसील स्तर पर खाद बांटने की मांग की है, जिससे किसानों को जिला मुख्यालय आकर घंटों लाइन में न लगना पड़े। किसानों का कहना है, समय पर खाद मिले तो ऐसी परेशानी नहीं होगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द खाद देने की मांग की है।