| | |

इंदौर में युवती ने की 6 शादी: इंस्टाग्राम से सच्चाई सामने आई तो रुपए लेकर भागी; पति ने पुलिस जनसुनवाई में शिकायत की

इंदौर। पुलिस कमिश्नर कार्यालय की जनसुनवाई में एक युवक अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा। जूनी इंदौर निवासी लोकेश तंवर ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मोनिका पहले भी कई शादियां कर चुकी है।

लोकेश के मुताबिक, उसकी शादी एक साल पहले दोस्त शुभम के जरिए मोनिका से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा।

उसका आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसकी मां के घर पर भी हमला किया गया। बाद में पत्नी घर से 2 से 3 लाख का सामान लेकर चली गई।

इंस्टाग्राम से सामने आया सच 
युवक के मुताबिक, उसे पत्नी की पिछली शादियों की जानकारी नहीं थी। इंस्टाग्राम पर मौजूद तस्वीरों से उसे पता चला कि मोनिका की पहले भी शादी हो चुकी है। इसके बाद उसने पिछली शादियों से जुड़े सबूत जुटाए और पुलिस से FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उसका कहना है कि शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई।

आत्महत्या का प्रयास भी किया 
लोकेश ने बताया कि मोनिका की पहली शादी से एक बच्ची और दूसरी शादी से दो बेटे हैं। उसने तीसरी शादी बागली में होने की भी बात कही है। युवक का कहना है कि उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। मानसिक तनाव के चलते उसने एक बार जहर खाने की कोशिश भी की थी।

Share