इंदौर में यादव समाज की भव्य यात्रा: विधायक रमेश मेंदोला भी हुए शामिल; श्रीकृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

इंदौर। चंद्रवंशी यादव समाज द्वारा जगजीवन राम नगर से संतोष यादव के नेतृत्व में भव्य सामाजिक यात्रा निकाली गई।
श्रीकृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण
यात्रा में सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। बैंड-बाजे, घोड़े, बग्गी, भगवान गणेश की प्रतिमा और भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी यात्रा का मुख्य आकर्षण रही। देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे कलाकारों ने भी सभी का मन मोह लिया।
पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर मंच लगाकर समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और कीर्तन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। एक जैसी वेशभूषा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
रमेश मेंदोला भी हुए शामिल
यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए परदेसीपुरा स्थित यादव समाज धर्मशाला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में विधायक रमेश मेंदोला, नगर निगम सभापति मुन्नालाल यादव, चंदू शिंदे और ललित यादव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। यात्रा ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।