| | |

पीथमपुर की शिवानी को गल्फ में मिला सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन: विदेशों में उड़ा रहीं विमान; पिता हैं मशहूर पहलवान

पीथमपुर। सागौर गांव की शिवानी रघुवंशी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है। उन्हें गल्फ एयर में उनकी बेहतरीन उड़ान सेवाओं के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन’ से सम्मानित किया गया है।

गल्फ एयर के डायरेक्टर ऑफ फ्लाइट ऑपरेशंस कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने शिवानी को यह सम्मान दिया। शिवानी गल्फ देशों में अंतरराष्ट्रीय पायलट के तौर पर सेवाएं दे रही हैं।

उनकी अच्छी कार्यशैली, तकनीकी दक्षता और सुरक्षित उड़ानों को देखते हुए उन्हें यह अवार्ड मिला है। इससे पहले भी शिवानी ने एक छोटे से गांव से निकलकर कमर्शियल पायलट बनकर इतिहास रचा था।

पूरे इलाके में हुआ था स्वागत
जब उन्होंने पहली बार विमान की कमान संभाली थी, तब पूरे इलाके में उनका स्वागत हुआ था। उनकी यह उपलब्धि मीडिया में भी काफी चर्चा में रही थी। सागौर जैसे ग्रामीण इलाके से निकलकर पायलट बनने की उनकी इस यात्रा ने कई लड़कियों को प्रेरणा दी थी।

मशहूर पहलवान की बेटी है शिवानी 
शिवानी सागौर के मशहूर पहलवान लक्ष्मीनारायण रघुवंशी की बेटी और युवा नेता श्याम रघुवंशी की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि से रघुवंशी परिवार और पूरे धार जिले में खुशी का माहौल है। इलाके के जनप्रतिनिधियों, बड़े-बुजुर्गों और ग्रामीणों ने शिवानी को बधाई दी है और उनके अच्छे भविष्य की कामना की है।

Share