इंदौर में युवती से रेप: आरोपी को अर्धनग्न कर चप्पल से पीटा; नौकरी का लालच दिया था

इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद आरोपी की स्थानीय लोगों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
विरोध करने पर जबरदस्ती की
युवती और आरोपी दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। युवती का आरोप है कि 27 अगस्त को आरोपी उसके घर पहुंचा और बातचीत करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने जबरदस्ती की। इसके बाद युवती ने रावजी बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी को चप्पल से पीटा
वही वायरल वीडियो में कुछ स्थानीय लोग आरोपी को पकड़कर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं भी चप्पलों से उसकी पिटाई करती नजर आ रही हैं। पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है, जब आरोपी युवती के घर पहुंचा था और स्थानीय लोगों ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की थी।
मारपीट करने वालों की भी होगी जांच
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।