इंदौर में आज रोजगार मेले का आयोजन, ढाई सौ से अधिक रिक्त पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में युवाओं के लिए आज Indore job fair 2026 का आयोजन किया जा रहा है। “Yuva Sangam” employment कार्यक्रम के तहत यह मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास, 10 पोलोग्राउंड) में आयोजित है।
250+ vacancies Indore में युवाओं को करियर बनाने और अपने व्यवसाय की योजना शुरू करने का अवसर मिलेगा। रोजगार उप संचालक पीएस मण्डलोई ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण प्रक्रिया और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मेला में प्रमुख कंपनियाँ जैसे इनोफ्लेक्स, टोरस बीपीओ, तीसवा टेक्नोलॉजीज सर्विसेज, जस्ट डायल, शेफाली बिज़नेस सोलूशन, मोज़ेक वाक्स्किल्ल प्राइवेट लिमिटेड आदि शामिल होंगी। इन कंपनियों में एचआर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेली-कॉलर, ऑपरेटर, टीम लीडर, बैक ऑफिस और हेल्पर जैसे पदों पर Indore recruitment होगी।
Eligibility: 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार, हाईस्कूल से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई करने वाले और आईटीआई/डिप्लोमा जैसी तकनीकी योग्यताएँ रखने वाले युवा भाग ले सकते हैं। आवेदकों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा और आधार कार्ड की प्रतियाँ साथ लाना आवश्यक है।
यह Indore career fair युवाओं को नौकरी और व्यवसाय दोनों के अवसरों को खोजने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।






