इंदौर में रक्षाबंधन पर सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई:धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार; आरोपी पर पहले से 15 केस दर्ज

इंदौर। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए महिलाओं और आम लोगों की सुरक्षा के लिए सदर बाजार पुलिस ने विशेष गश्त के दौरान एक आदतन अपराधी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सार्वजनिक स्थान पर फालिया लेकर घूम रहा था। उसके खिलाफ पहले से करीब 15 अपराध दर्ज हैं।
विशेष गश्त के दौरान पुलिस की नजर पड़ी, पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देश पर रक्षाबंधन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष गश्त की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र सवत के निर्देश पर सदर बाजार थाना पुलिस की बीट पार्टियों और गश्ती दल को भी विशेष निगरानी के लिए लगाया गया था।
गणेश मंदिर के पास फालिया लेकर घूम रहा था
28 अगस्त को हिस्ट्रीशीटर भरत सुनहरे (44) निवासी गणेश मंदिर के पास, जूनारिसाला, सदर बाजार थाना क्षेत्र में फालिया लेकर घूमता मिला। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व से करीब 15 अपराध दर्ज हैं और मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

थाना प्रभारी के निर्देशन में की कार्रवाई
थाना प्रभारी निरीक्षक पीएल शर्मा के निर्देशन में बीट पार्टी और गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पीएल शर्मा, प्रधान आरक्षक 1719 सुधीर, प्रधान आरक्षक 2127 महेश, प्रधान आरक्षक 1375 मनोज, आरक्षक 2030 सत्यम, आरक्षक 101 गणेश और आरक्षक 525 अजीत की सराहनीय भूमिका रही।