| | |

इंदौर जिला टेबल टेनिस स्पर्धा में अनिका-आराध्या बनीं चैंपियन: रक्षत और मृदुल ने भी जीते अंडर-15, अंडर-17 खिताब; यशवंत क्लब में हुए मुकाबले

इंदौर।  जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में यशवंत क्लब चतुर्थ इंदौर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में बालिका अंडर-15 आयु वर्ग में अनिका माहेश्वरी और बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में आराध्या राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। बालक अंडर-15 आयु वर्ग में रक्षत चावडा तथा बालक अंडर-17 में मृदुल जोशी ने खिताबी सफलता हासिल की।

अनिका माहेश्वरी ने खिताब जीता
यशवंत क्लब में खेली जा रही स्पर्धा के बालिका अंडर-15 आयु वर्ग के फाइनल में अनिका माहेश्वरी ने सानवी सिंघल को 3-2 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-15 आयु वर्ग के अंतिम मुकाबले में रक्षत चावड़ा ने पूणयांश जैन को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

बालक अंडर-17 में मृदुल चैम्पियन
बालक अंडर-17 आयु वर्ग के खिताबी मुकाबले में मृदुल जाशी ने मित मिमरोट को 3-0 से शिकस्त दी। बालिका अंडर-17 आयु वर्ग के फायनल में आराध्या राजपूत ने रीत इंगले को 3-0 से हराकर खिताब जीता।

अबु बकर अंतिम चार में
बालक अंडर-19 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अबु बकर ने मित मिमरोट को 3-1 से, अभी जैन ने रक्षत चावड़ा को 3-1 से, अर्थव जैन ने रिदम गडिया को 3-1 से और मृदुल जोशी ने द्वियुमानी दत्ता को 3-1 से परास्त किया।
बालिका अंडर-19 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आराध्या राजपुत ने सिद्धी भदोरिया को 3-0 से, आरना उपाध्याय ने रीत इंगले को 3-2 से, भाग्यश्री दवे ने नेहल नाहर को 3-1 से, हिया पटेल ने सिद्धीक्षा जैन को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पंकज ने सारंग को हराया
पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पंकज श्रीवास्तव ने सारंग अग्रवाल को 3-1 से, साउद खान ने अभी जैन को 3-2 से, अनुज सोनी ने लक्ष भदोरिया को 3-1 से, चैतन्य करोडे ने रक्षत चावडा को 3-1 से शिकस्त दी। महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आराध्या राजपूत ने आद्या पारासर को 3-0 से, भाग्यश्री दवे ने भूतिका साहुकार को 3-0 से, आराना उपाध्याय ने आरवी जैन को 3-1 से और हिया पटेल ने अनिका माहेश्वरी को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Share