| |

इंदौर झांकी मार्ग के गड्ढे 24 घंटे में भरेंगे: जर्जर मकानों को चिन्हित किया; अधिकारियों ने सुरक्षा-सफाई का निरीक्षण किया

इंदौर। 100 साल पुरानी झांकी निकालने की परंपरा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। झांकियों के चल समारोह के मार्ग का अधिकारियों ने निरीक्षण कर सड़क, बिजली, सुरक्षा, सीसीटीवी और साफ-सफाई समेत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान झांकी मार्ग पर मिले सड़क के गड्ढों को 24 घंटे में भरने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की जा रही है।

जर्जर मकानों को चिन्हित किया
झांकी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद जर्जर मकानों को भी चिन्हित किया जा रहा है, ताकि चल समारोह के दौरान किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे। प्रशासन का फोकस दर्शकों की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर है।

 

राजेंद्र राठौड़ ने भी निरीक्षण किया
एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ ने भी झांकी मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से चल समारोह से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share