भारत-पाक रिश्तों पर 100 से ज्यादा हस्तियों की पहल, पीएम मोदी और शहबाज शरीफ को लिखा खुला पत्र

भारत और पाकिस्तान की 100 से ज्यादा कई प्रमुख हसितों और नेताओं ने भारत के प्रधानमंत्री और पाकितान के पीएम शाहबाज को पत्र लिखा है। लगातार चल रही दुश्मनी को ख़त्म करने की मांग की है। इन 100 से ज्यादा हस्तियों में पूर्व अधिकारी, सामाजिक, और राजनीतिक हस्तियां भी शामिल है।

पत्र में ऑपरेशन सिंदूर का भी ज़िक्र किया गया

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद, भारत और पाकिस्तान के 100 से ज्यादा जाने-माने नागरिकों और नेताओं ने पीएम मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ से अपील की है। उन्होंने कहा कि जारी दुश्मनी की वजह से दोनों तरफ के लाखों युवा मौकों, खुशहाली और सुरक्षित भविष्य से वंचित हो रहे हैं। उनकी पासपोर्ट और वीजा सेवाएं फिर से चालू करें और दोनों देशों से अपील की है ,कि दोनों देशों के संबंध को सही रखें, बादश शत्रुता और क्षेत्रीय आम नागरिकों के हित के लिए प्रभावित होगी।

भारत सरकार को किसी लेटर की जरुरत नहीं

भजपा का कहना है कि भारत सरकार को किसी लेटर की जरुरत नहीं। जम्मू-कश्मीर भाजपा के नेता रविंदर रैना ने भारत-पाकिस्तान वार्ता की मांग को लेकर लिखे गए लेटर पर प्रतिक्रिया दिया। उन्होंने कहा कि भारत सर्कार को लेटर की जरुरत नहीं है।

रैना ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस से लाहौर गए थे, लेकिन उसके बाद कारगिल में घुसपैठ हुई और फिर संसद पर आतंकी हमला हुआ। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शामिल हुए थे और बाद में मोदी खुद भी लाहौर गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग भारत-पाकिस्तान वार्ता के लिए लेटर लिख रहे हैं, क्या वे इस बात की गारंटी दे सकते हैं कि पाकिस्तान भविष्य में कोई दुस्साहस या आतंकी कार्रवाई नहीं करेगा।

Share