नई दिल्ली में इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026: पांचवें दिन नेताओं का साझा घोषणा पत्र अपनाया जाएगा
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन जारी है। शिखर सम्मेलन के पांचवें दिन आज विश्व के नेताओं द्वारा साझा घोषणा पत्र अपनाया जाएगा।
घोषणा पत्र में वैश्विक एआई शासन और सहयोग के लिए सामूहिक प्रतिबद्धताओं की रूपरेखा शामिल होगी। इसके अतिरिक्त उच्च स्तरीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक साझेदारी-जीपीएआई (GPAI) परिषद की बैठकें आयोजित होंगी। सदस्य देश जिम्मेदार और समावेशी एआई पर बहुपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल शिखर सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया और विश्व के नेताओं का स्वागत किया। इस सम्मेलन में 500 से अधिक एआई विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं, जिनमें 100 से अधिक संस्थापक और सीईओ, 150 शिक्षाविद एवं शोधकर्ता और लगभग 400 मुख्य तकनीकी अधिकारी शामिल हैं।
India AI Impact Summit 2026 वैश्विक एआई नेतृत्व और सहयोग को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है, जहाँ नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर भविष्य की एआई दिशा तय कर रहे हैं।
नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए सभी राजनीतिक दलों से इसके समर्थन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत 21वीं सदी की विकास यात्रा में एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहां लोकतंत्र को अधिक समावेशी और प्रतिनिधिक बनाने का अवसर मौजूद है। प्रधानमंत्री ने अपने…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित ‘ग्रंथ कुटीर’ का उद्घाटन किया। यह कुटीर भारत की समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ग्रंथ कुटीर में देश की 11 भारतीय शास्त्रीय भाषाओं में रचित लगभग 50 दुर्लभ पांडुलिपियां और 2,300 से अधिक पुस्तकें…
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से की मुलाकात नई दिल्ली। केरल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा की शुरुआत वे आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से करेंगे, जहां वे श्री सत्य साईं बाबा मंदिर और महासमाधि स्थल पर पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर वे साईं बाबा…
विदेश मंत्रालय आज नई दिल्ली में पाँचवा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान आयोजित करेगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार, टीओ ची हेन, बदलती दुनिया में स्थायी साझेदारियाँ विषय पर व्याख्यान देंगे। यह वार्षिक स्मृति व्याख्यान श्रृंखला, दूरदर्शी और प्रखर राजनेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा — “वे एक प्रखर राजनेता और भारत के सच्चे मित्र थे।मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें करीब से जानने का सौभाग्य मिला,और यह जुड़ाव वर्षों तक बना रहा।” श्री मोदी…