|

अस्पताल में सर्जरी और ICU में, काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में…, अमिताभ के ब्लॉग ने बढ़ाई फैन्स की चिंता

अमिताभ बच्चन की एक पोस्ट ने फैन्स की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ब्लॉग पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी की बात कही है। इसके बाद उनके प्रशंसक अमिताभ की सेहत को लेकर चिंता जता रहे है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और फैन्स के साथ जुड़े रहते है।

अस्पताल में सर्जरी और ICU में

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में’अस्पताल, आईसीयू और सर्जरी आदि के बारे में कहा है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर शेयर की गई पोस्ट में सर्जरी से गुजरने और ICU में रहने के साथ-साथ इससे पड़ने वाले मानसिक और शारीरिक असर के बारे में बात रखी है। बिग बी ने लिखा है, ‘अस्पताल में सर्जरी और ICU में, काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रहना, फिर डिस्चार्ज होकर घर लौटना’।

घर लौटने का यह समय सबसे मुश्किल दौर

वो आगे लिखते है कि , ‘घर लौटने का यह समय सबसे मुश्किल दौर होता है। शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से बेहद मुश्किल। आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी होती है। यह आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है। कुछ लोग इसका डटकर सामना करते हैं। कुछ हार मान लेते हैं, जो कोशिश करते हैं और हिम्मत दिखाते हैं, वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं। जो ऐसा नहीं करते, वे हालात से समझौता कर लेते हैं और अपनी पुरानी शान-ओ-शौकत की यादों में ही जीते रहते हैं। यह हर किसी की अपनी पसंद होती है। दोनों में से कोई भी गलत नहीं है। स्वस्थ रहें, खुश रहें।

कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में आएंगे नज़र

आने वाले दिनों में अमिताभ बच्चन केबीसी, कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नज़र आएंगे जिसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Share