सर्राफा बाजार अपडेट: सोना चमका, चांदी फिसली

के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद सोने के दाम में तेजी आई है, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
देश के अधिकांश शहरों में सोना 220 रुपये से 240 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 1,520 से 1,650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेज बढ़त देखी गई है। इसके विपरीत चांदी के दाम में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है।
घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,670 रुपये से लेकर 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,110 रुपये से 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,670 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,50,720 रुपये और 22 कैरेट 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कोलकाता में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,50,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं जयपुर, पटना और लखनऊ में भी सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई है।
दक्षिण भारत के बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं चांदी की बात करें तो राजधानी दिल्ली में इसका भाव घटकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में हल्की तेजी दर्ज की गई है, जहां हाजिर सोना 0.08 प्रतिशत बढ़कर 4,626.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 74.31 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मांग में बदलाव के कारण सोने में तेजी और चांदी में कमजोरी का रुख देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर इनकी कीमतों में और बदलाव संभव है।






