| |

झाबुआ में युवक से मारपीट कर बाइक और चांदी का कड़ा लूटा: 3.90 लाख का माल जब्त; 10 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ। राणापुर पुलिस ने लूट की एक वारदात का महज 10 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई यामाहा MT-15 बाइक, 500 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक जब्त की है। बरामद सामान कीमत  3.90 लाख रुपए बताई गई है।

1 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे ग्राम छापरी स्थित वगई रोड गिट्टी खदान के पास दो बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे। बदमाशों ने संतोष पिता रामू डामोर (18), निवासी भुतबयड़ा के साथ मारपीट की और उसकी यामाहा MT-15 बाइक क्रमांक MP09BP4320 छीन ली।

बदमाश युवक के पास से 500 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा भी लेकर फरार हो गए थे। बाइक की कीमत 2.10 लाख रुपए और चांदी के कड़े की कीमत 1.30 लाख रुपए बताई गई।

पुलिस ने मुखबिरों की सूचना से पकड़े आरोपी 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपालसिंह महोबिया और SDOP कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक केसी सिर्वी ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।

पुलिस ने थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली।

 

 

Share