| |

राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला: 12 के बजाय अब 19 सितंबर को होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इंदौर दौरा टल गया है। 12 सितंबर को प्रस्तावित उनका ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।  

पहले इस कार्यक्रम का आयोजन इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होना प्रस्तावित था। हालांकि, नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं मिल पाने के कारण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने कार्यक्रम की तारीख और स्थल में बदलाव करने का फैसला लिया है।  

रीजनल पार्क के सामने की जमीन प्राथमिकता में

कार्यक्रम को भव्य स्तर पर आयोजित करने के लिए कांग्रेस नई जगह की तैयारियों में जुट गई है। अब रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी प्रदेश भर से जुटने वाले युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। इसमें पेपर लीक, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Share