जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के 31वें आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सौंपी कमान

भारतीय आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपनी जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंप दी। पदभार संभालते हुए उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि आज मैं यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंप रहा हूं। वह एक अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपराओं को कायम रखते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

सेठ भारत के 31वें आर्मी चीफ

द्विवेदी की जगह जनरल धीरज सेठ लेंगे। वे आज ही कार्यभार संभालेंगे। सेठ भारत के 31वें आर्मी चीफ होंगे। उन्हें भारतीय सेना में लगभग चार दशक का अनुभव है। उन्होंने दिसंबर 1986 सेना को ज्वॉइन किया था।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बारे में

जनरल उपेंद्र द्विवेदी का सैन्य करियर चार दशक से ज्यादा का रहा है। वह 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना में शामिल हुए और फरवरी 2024 में उप सेनाध्यक्ष बनने के बाद सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। चीन और पाकिस्तान सीमा पर उन्हें अच्छा अनुभव है। उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) और अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।

सेना बैकग्राउंड वाले परिवार से आते हैं सेठ

सेठ के पिता लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण मोहन सेठ भारतीय सेना में एडजुटेंट जनरल के पद से 1997 में रिटायर हुए थे।आर्मी चीफ सेठ सेना के बैकग्राउंड वाले परिवार से आते हैं। जनरल कृष्ण मोहन सेठ ने सेना की दो बड़ी और अहम टुकड़ियों XXI स्ट्राइक कोर और III कोर की कमान भी संभाली थी। धीरज सेठ खेलों में भी गहरी रुचि रखते हैं। उन्हें टेनिस और गोल्फ खेलना पसंद है। उनकी पत्नी का नाम कोमल सेठ है।

Share