|

पहली बार जिम जा रहे है, यह गलती करने से बचे वरना इन तकलीफों से हो सकता है सामना

न्यू ईयर रिजोल्यूशन या किसी दोस्त और रिश्तेदार की सलाह पर हम बड़े जोश के साथ जिम जाना शुरू तो कर देते है लेकिन कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण हम इस आदत को ज्यादा समय तक जारी नहीं रख पाते है जिसका हमारी सेहत पर बुरा असर होता है। जिम के शुरूआती समय में रखी गई छोटी सी सावधानियां आपको इस आदत को लम्बे समय तक जारी रखने में मदद कर सकती है।

जल्दी रिजल्ट के चक्कर में न पड़े

सबसे पहली और बड़ी गलती जो हम जिम जाते से ही करते है वो है जरुरत से ज्यादा वर्कआउट करना। जल्द से जल्द पतले होने या बॉडी बनाने के चक्कर में कई लोग क्षमता से ज्यादा कसरत कर लेते है। इससे शरीर पर दबाव पड़ता है और आप जल्दी थकने लग जाते हो। लम्बे समय तक कसरत करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए धीरे धीरे कसरत बढ़ाए।

हार्ड और लम्बे वर्कआउट से बचे

कई लोग पहले ही दिन से हार्ड और लम्बे वर्कआउट करने लगते है लेकिन अगर आप रोज एक्सरसाइज नहीं करते है तो आपको एकदम से भारी कसरत नहीं करना चाहिए। इस तरह की कोशिश में अक्सर थकान, शारीरिक समस्या और चोट लगने के खतरा बना रहता है। बहुत से लोग जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में अपनी डाइट भी बदल लेते है जिससे उन्हें उतना पोषण नहीं मिल पाता जितना शरीर के लिए आवश्यक है।

ज्यादा दबाव बनाना गलत

कई लोगों को यह गलतफहमी भी है कि दिन में कई बार वर्कआउट करने से भी उन्हें जल्दी रिजल्ट मिल जाएंगे लेकिन यह धारणा बिल्कुल गलत है। आप कितनी बार कसरत करते हो इससे कोई असर नहीं पड़ता है। आप रोज कसरत के लिए कितना समय देते हो यह ज्यादा आवश्यक है। पहली बार जिम ज्वाइन करने वालो के लिए तीन दिन की एक्सरसाइज काफी है। जिस दिन आप जिम नहीं जाते है उस दिन पैदल चलना, साइकिल चलाने जैसी एक्सरसाइज की जा सकती है।

आसान गोल बनाए

सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि जिम ज्वाइन करने से पहले कई लोग अपने लिए बड़े-बड़े गोल्स तय कर लेते है जैसे एक महीने में चार किलो वजन कम करना या रोज पांच घंटे एक्सरसाइज करना। इन्हे अचीव करने के लिए लोग जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते है और बाद में उसके बुरे परिणाम भुगतते है। आपको वैसे ही गोल्स बनाने चाहिए जो आपका पूरा कर सके और आपके शरीर पर दबाव न पड़े।

Share