धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड ने भी जताई ख़ुशी, कहा- शुक्रिया दोस्तों। कॉकरोच जनता पार्टी आपने कर दिखाया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देते ही न सिर्फ प्रदर्शन कर रहे छात्रों बल्कि बॉलीवुड में भी ख़ुशी लहर दौड़ रही है। कई बड़े बड़े सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आप किसी भी सरकार को घुटनो पर ला सकते है
अभिनेता प्रकाश राज ने प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “मेरे प्यारे कॉकरोचेस, सोनम वांगचुक और सर और उन सभी लोगों को बधाई जिन्होंने युवाओं का साथ दिया। आप लोगों ने साबित कर दिया है कि आप किसी भी सरकार को घुटनो पर ला सकते है।”
आखिकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ख़ुशी जताते हुए स्टोरी लगाई और लिखा ‘एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत छात्रों के कई दिनों तक प्रदर्शन करने के बाद आखिकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है।’ इसके साथ ही उन्होंने प्रधान के इस्तीफे वाले पोस्ट पर ताली बजाने वाला इमोजी और हार्ट कमेंट किया है।
कॉकरोच जनता पार्टी आपने कर दिखाया
वाणी कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- ‘यह पल उन उन सभी छात्रों के लिए है, जिन्होंने कोशिश जारी रखी, जिन्होंने सवाल पूछना जारी रखा, जिन्होंने उम्मीद बनाए रखी।’
फातिमा सना शेख ने भी शिक्षा मंत्री की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘शुक्रिया दोस्तों। कॉकरोच जनता पार्टी आपने कर दिखाया। यह जीत छात्रों के लिए है।’
सुधार की मांग करने वाले हर युवा छात्र का धन्यवाद
दिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर दो चिड़ियों के प्यार करने वाला वीडियो शेयर कर लिखा ‘वांगचुक शांति के रास्ते पर चलने और हमारे बच्चों को यह दिखाने के लिए आपका धन्यवाद कि सच्चा प्यार कैसा होता है। नफरत से आजादी। डर से आजादी। हमारे शिक्षा सिस्टम में जवाबदेही, पारदर्शिता और सुधार की मांग करने वाले हर युवा छात्र का धन्यवाद। कॉकरोच जनता पार्टी आप जैसे हैं, वैसे ही सम्मानजनक, शांतिपूर्ण और अडिग बने रहें। नेहा, अमीन, मनीष, आप सभी का धन्यवाद।