| | |

धार कलेक्टर का शिक्षा संस्थानों का निरीक्षण: ITI की आधुनिक लैब्स सराहीं, मॉडल स्कूल में छात्रों को खुद सिखाया एक्सेल

धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने धार जिले के शासकीय आईटीआई, मॉडल स्कूल और डाइट संस्थान का सघन निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचारों पर विशेष जोर दिया। आईटीआई में उन्होंने उद्योगों के सहयोग से संचालित इलेक्ट्रिक व्हीकल व आईटी जैसी आधुनिक लैब्स और शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सराहना की।

मॉडल स्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर लैब में विद्यार्थियों को स्वयं एक्सेल सिखाकर प्रेरित किया, स्मार्ट क्लास हेतु इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल के नियमित उपयोग के निर्देश दिए और छात्रावास में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को 24×7 चालू रखने तथा रोटी मशीन तुरंत शुरू करने को कहा। डाइट संस्थान में उन्होंने एनईपी-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डिजिटल स्टूडियो व कंप्यूटर लैब का जायजा लिया और प्राचार्य सहित जिला शिक्षा अधिकारी व डीपीसी को आपसी समन्वय से शिक्षा व्यवस्था में सतत सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सहित शिक्षा विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

Share