| |

अतरैला में 1320 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त: पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा; 12 लाख का वाहन भी जब्त

रीवा। अतरैला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक वाहन से 1320 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है।

जब्त सिरप की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपए और वाहन की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है।दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीली कफ सिरप लेकर उमरिया जिले के नौरोजाबाद जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद अतरैला पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

उमरिया के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस ने आरोपियों की पहचान ओमकार सिंह उर्फ पिंटू राठौर पिता ध्यानी सिंह निवासी बेरहदा, उमरिया और लखन यादव पिता लालू प्रसाद निवासी बरही, नौरोजाबाद, उमरिया के रूप में की है।

पिंटू पर करीब 50 अपराध दर्ज होने का दावा
पुलिस के मुताबिक आरोपी ओमकार सिंह उर्फ पिंटू राठौर के खिलाफ पूर्व में करीब 50 अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए नशीली कफ सिरप की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share