| | |

दोस्त को शराब पिलाकर चाकू से हत्या: रीवा में एक ही लड़की को लेकर था विवाद; कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस

रीवा। दुआरी गांव में 28 अगस्त को मिले मोहम्मद इसरार के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त आशीष कोल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों एक ही लड़की से प्रेम करते थे और इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था।

पहले शराब पिलाई, फिर किया हमला
घटना से पहले आशीष ने इसरार को शराब पिलाई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर इसरार की हत्या कर दी। घटना के बाद शव को दुआरी गांव में डैम/नहर के पास नाले में छोड़ दिया गया।

26 अगस्त से लापता था इसरार
करीब 30 वर्षीय मोहम्मद इसरार दुआरी पिपरहा गांव का रहने वाला था। वह 26 अगस्त से लापता था। दो दिन बाद 28 अगस्त को उसका शव नाले में मिला था। शरीर और गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले थे।

शव मिलने पर ग्रामीणों ने किया था चक्काजाम
हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया गया था। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।

कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज
एडिशनल एसपी भावना मरावी ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई। इन्हीं साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस आशीष कोल तक पहुंची। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लड़की को लेकर चल रहा विवाद ही हत्या की वजह सामने आया।

आरोपी जेल भेजा गयापुलिस ने आशीष कोल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस माम
ले में आगे की जांच कर रही है।

Share