| | |

दहेज ने ली एक और बेटी की जान: परिजनों ने चक्काजाम कर की कार्रवाई की मांग

इंदौर। विनोबा नगर में विवाहिता का शव सड़क पर रखकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाहिता दुर्गेश्वरी की मौत उसके ससुराल में दहेज प्रताड़ना के कारण हुई है। उन्होंने मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

शादी के बाद से ही कर रहे थे दहेज़ की मांग
परिजनों के अनुसार, दुर्गेश्वरी की शादी सीहोर जिले के आष्टा में हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। मृतका के भाई बंटी सांवरिया ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन भी दुर्गेश्वरी के साथ मारपीट की गई और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया गया। उनका कहना है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
घटना से आक्रोशित परिजनों ने विनोबा नगर के मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share