धार में बस-ट्राले की टक्कर: 6 यात्री घायल; ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

धार। जिले के धरमपुरी-मनावर मार्ग पर ग्राम झिर्वी के समीप इंदौर से मनावर जा रही रूबी ट्रेवल्स की बस आगे चल रहे एक ट्राले से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ, जिसमें संतुलन बिगड़ने से बस सीधे ट्राले में जा घुसी।
6 यात्री घायल
इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से धरमपुरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वैधानिक कार्रवाई शुरू
घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने के साथ-साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।