| | | |

उज्जैन में सद्बुद्धि हवन के बाद साध्वी हर्षानंद का अल्टीमेटम: बोलीं- 2-3 दिन में फैसला बताए; आंदोलन की चेतावनी दी 

उज्जैन। उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच रविवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने सद्बुद्धि हवन किया गया।

हवन में साध्वी हर्षानंद गिरि और पूज्य श्री शंकर लक्ष्मीनारायण जी महाराज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंत्रोच्चार के बीच सभी ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं।

सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए किया हवन
श्रद्धालुओं का कहना था कि यह हवन प्रशासन और सरकार को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से किया गया है। उनकी मांग है कि हनुमानजी की प्रतिमा को उसके स्थान से न हटाया जाए और इसी जगह मंदिर निर्माण की घोषणा की जाए।

प्रशासन से स्पष्ट निर्णय की उम्मीद
हवन रविवार को दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ और 1.30 बजे इस हवन की पूर्ण आहुति देने के बाद आरती कर समापन करा गया। साध्वी हर्षानंद गिरि ने कहा कि खड़े हनुमान मंदिर में किया गया सद्बुद्धि हवन सरकार और प्रशासन से स्पष्ट निर्णय की उम्मीद में है।

अनशन और धरना-प्रदर्शन होगा 
उन्होंने कहा कि जल्द घोषणा हो कि हनुमानजी की प्रतिमा अपने स्थान पर ही रहेगी और यहीं मंदिर बनाया जाएगा। साध्वी के मुताबिक सरकार ने दो से तीन दिन का समय मांगा है। इसके बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तो अनशन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

साध्वी ने उमा भारती का भी किया जिक्र
साध्वी हर्षानंद गिरि ने खड़े हनुमान मंदिर के मुद्दे पर संत समाज से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि संत राम नाम के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, ऐसे में हनुमानजी के मंदिर से जुड़े इस मामले में भी उन्हें अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। साध्वी ने धर्म और मंदिरों की रक्षा के लिए एकजुट होने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र का भी उल्लेख किया।

सरकार बनाएंगे जल्द मंदिर लिखित में दे आश्वासन
साध्वी ने उम्मीद जताई कि उमा भारती की आस्था को देखते हुए सरकार जल्द ही मंदिर को यहीं बनाए रखने का एलान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रविवार को यज्ञ के बाद सोमवार तक प्रशासन को समय दिया जाएगा। इसके बाद सरकार और प्रशासन के रुख के हिसाब से आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Share