पहले वीकेंड में अर्धशतक लगाया कॉकटेल 2 ने, तीन दिन में कमाये 50.10 करोड़

शहीद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 ने अपने पहले 3 दिन में 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है। वही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 75 करोड़ के कलेक्शन को पीछे कर दिया है। अब निगाहें पूरी तरह सोमवार की कमाई पर रहेगी, अगर फिल्म 8 से 10 करोड़ के बीच कमाती है तो इसका पहले हफ्ते के नंबर अच्छे आ सकते है। फिल्म को लगभग 150 करोड़ के बड़े बजट पर बनाया गया है, बजट के लिहाज़ से फिल्म की कमाई को अच्छा नहीं कहा जा सकता। साथ ही में मूवी को दर्शको की ओर से भी मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है। अगर मूवी इसी रफ़्तार से कमाई को जारी रखती है तो इसका वर्ल्डवाइड बिज़नेस अपने बजट को पार कर सकता है, लेकिन भारत से 150 करोड़ से ज़्यादा की नेट कमाई करना इस फिल्म के लिए काफी मुश्किल है।
सोमवार से गुरूवार के समय में फिल्म का अच्छा कलेक्शन आना काफी ज़रूरी है, नहीं तो फिल्म फ्लॉप हो सकती है।

अच्छी नहीं रही शाहिद कपूर की पिछली फिल्मे

शाहिद कपूर अभी अपने करियर के मुश्किल दौर से गुज़र रहे है, उनकी पिछली दो फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। ये फिल्में थी देवा और ओ रोमियो। वही इन फिल्मो से पहली आयी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी सेमी हिट रही थी, जिसके पहले जर्सी भी थिएटर में बुरी तरह पिट गयी थी। शाहिद कपूर की आखरी सुपर हिट फिल्म 2019 में आई थी। यह फिल्म थी कबीर सिंह जो ब्लॉकबस्टर रही, हालांकि उसके बाद शाहिद एक सुपर हिट फिल्म के लिए तरस गए है।

आगे के लिए फिल्म साइन नहीं की है शाहिद ने

कॉकटेल 2 की रिलीज़ के बाद शाहिद कपूर ने ऑफिशियली अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। फिलहाल वे 2023 में आयी सुपर हिट वेब सीरीज फ़र्ज़ी के सीजन 2 पर काम कर रहे है। जिसके रिलीज़ डेट 2027 बताई जा रही है। इसके अलावा बड़े परदे के लिए शाहिद ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

Share

Similar Posts