वाराणसी में सीएम मोहन यादव ने लिया बनारसी स्वाद का आनंद, कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल
डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा सादगी और बनारसी रंग में रंगा नजर आया। दौरे के दूसरे और अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने स्थानीय खान-पान का आनंद लेते हुए आम लोगों जैसा अनुभव लिया।
शनिवार सुबह मध्य प्रदेश लौटने से पहले मुख्यमंत्री ने नदेसर स्थित मिंट हाउस के पास एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पर अचानक अपना काफिला रुकवाया। यहां उन्होंने अपने परिजनों के साथ बैठकर बनारसी व्यंजनों—कचौड़ी, जलेबी और लस्सी—का स्वाद लिया।
स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के हर क्षेत्र की अपनी अलग खान-पान संस्कृति होती है, जो उसकी पहचान है। उन्होंने इसे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा बताया।
मुख्यमंत्री के इस सादगीपूर्ण अंदाज की खबर फैलते ही दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने उन्हें करीब से देखने और उनके साथ इस खास पल को साझा करने के लिए उत्साह दिखाया।
जलपान के बाद मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां से वे मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान कर गए।
चिली में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर माहौल बेहद गर्म हो गया है, क्योंकि कल देशभर में मतदान होगा। इस चुनाव में सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन का मुकाबला दक्षिणपंथी उम्मीदवारों से है, जिसके कारण राजनीतिक परिदृश्य बेहद रोचक बना हुआ है। राष्ट्रपति पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं और यह चुनाव देश की विधायिका के…
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहाँ सौंदर्यीकरण, यातायात सुधार तथा सेल्फी प्वाइंट की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।महापौर ने कहा कि अब यह क्षेत्र न केवल स्वच्छता का प्रतीक रहेगा, बल्कि सुंदरता और सुविधा का मॉडल क्षेत्र भी बनेगा। महापौर भार्गव ने कहा —…
हरिद्वार। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत जनपद हरिद्वार में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के मुख्य अभियंता (वितरण) शेखर चंद्र ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य जयपुर की कंपनी मैसर्स जीनस पावर सॉल्यूशन प्राइवेट…
त्यौहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने देशभर में सैकड़ों विशेष रेलगाड़ियां चलाईं हैं। अधिकांश यात्रियों का गंतव्य उत्तर प्रदेश और बिहार है, जबकि चेन्नई से 18 लाख लोग त्यौहार मनाने के लिए अपने-अपने गृह प्रदेशों के लिए रवाना हुए हैं। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम 20 हजार से अधिक…